Nexis News

“एक शाम मोहम्मद रफी के नाम” – अंबिकापुर में सुरमयी श्रद्धांजलि का भव्य आयोजन

संदिली सिंह,रायपुर,4अगस्त 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

संगीत संघ व जिमनास्टिक क्लब अंबिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में, मशहूर गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर “एक शाम मोहम्मद रफी के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया।कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत मुख्य अतिथि रहीं। विशिष्ट अतिथियों में मृगेंद्र सिंह देव (संरक्षक, जिमनास्टिक क्लब), अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, वंदना दत्ता और पद्मनाभ शर्मा शामिल रहे।

शहर के उभरते गायक-गायिकाओं ने, रफ़ी साहब के अमर गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महापौर ने कहा, “रफी साहब के गीत आज भी युवाओं को संगीत से जोड़ते हैं, ऐसे आयोजन निरंतर होने चाहिए।”जिमनास्टिक क्लब संरक्षक मृगेंद्र सिंह देव ने, संस्थापक यूनुस खान को याद करते हुए,कहा कि रफ़ी साहब की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम की परंपरा उनकी स्मृति में जारी है।

🟠 प्रमुख कलाकार:

लक्ष्मी जायसवाल, संतोष दास सरल, पद्मनाभ शर्मा, सताक्षी वर्मा, फरीद बेग, राधेश्याम मानिकपुरी, मुमताज, मृदुल वर्मा, शक्ति वर्मा, मुकुल रावत, मेघा रावत, सुप्रिया सिन्हा, कल्पना गुप्ता, राकेश मिश्रा, राजेश सिंह, हितेश, उन्मेष मिश्रा, रेखा देवांगन, राजकुमार देवांगन, ईमरान खान, अमित श्रीवास्तव, अनुष्का, गीता भूपाल, मनीष श्रीवास्तव, बीजू मथाई, अंशुमन, बसंत खूटीया, विमल मजुमदार, हरविंदर, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, नीलेश सिंह और राजेन्द्र सिन्हा। कार्यक्रम का संचालन मीना वर्मा और अधिवक्ता जयेश वर्मा ने किया। आभार व्यक्त संतोष दास सरल ने किया।

गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में आमजन कार्यक्रम के अंत तक मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!