संदिली सिंह,रायपुर,5अगस्त 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
आज दिनांक 5 अगस्त 2025 को, बसदेई पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई, कि ग्राम सिरसी के अलग-अलग स्थानों पर कुछ ग्रामीण 52 ताश की पत्तियों से पैसे का दांव लगाकर जुए का खेल (हार-जीत) खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही,चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
🟠पहली कार्यवाही — 6 आरोपी गिरफ्तार:
पुलिस टीम ने ग्राम सिरसी में पहुंचकर, पहले स्थान पर जुआ खेलते हुए 6 ग्रामीणों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान निम्नानुसार हुई:
🔸️ मोहम्मद जफर (उम्र 34 वर्ष)
🔸️ जनेश्वर गुप्ता (उम्र 57 वर्ष)
🔸️ उमाशंकर पाल (उम्र 20 वर्ष)
🔸️ गौरीशंकर सारथी (उम्र 21 वर्ष)
🔸️ दादी राम राजवाड़े (उम्र 31 वर्ष)
🔸️ संजय कुमार सुरेन (उम्र 27 वर्ष)
सभी आरोपी ग्राम सिरसी के ही निवासी हैं।आरोपियों के पास से मौके पर ₹2800 नकद राशि और 52 पत्ती ताश बरामद की गई। इनके खिलाफ अपराध क्रमांक 0/25, धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
🟠 दूसरी कार्यवाही — 3 युवक और गिरफ्तार:
इसी प्रकार, दूसरे स्थान पर जुआ खेलते तीन और युवकों को पुलिस ने पकड़ा:
🔸️ राजेश कुमार (उम्र 24 वर्ष)
🔸️ रामेश्वर प्रसाद (उम्र 23 वर्ष)
🔸️सच्चिदानंद राजवाड़े (उम्र 23 वर्ष)
इन युवकों के पास से ₹420 नकद राशि एवं 52 ताश पत्ती बरामद की गई। इनके विरुद्ध भी, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
🟠कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी:
इस पूरे ऑपरेशन में, चौकी बसदेई की पुलिस टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्रवाई में निम्न पुलिस कर्मियों की विशेष भूमिका रही:
🔸️चौकी प्रभारी — योगेंद्र जायसवाल
🔸️प्रधान आरक्षक — महेंद्र सिंह
🔸️आरक्षक — शिवकुमार सारथी, देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल, दिलीप रामकुमार, अशोक केवट, राकेश आदित्य
📢जन अपील:
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की हैं, कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि जैसे – जुआ, सट्टा या सार्वजनिक दांव-खेल से दूर रहें। ऐसा करना, न केवल गैरकानूनी हैं, बल्कि सामाजिक रूप से भी घातक हैं। यदि किसी को इस प्रकार की, गतिविधियों की जानकारी मिले तो वे नजदीकी पुलिस स्टेशन में तुरंत सूचना दें।












