संदिली सिंह,रायपुर,6अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,मंगलवार 5अगस्त 2025 को रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में, युवाओं के लिए चल रही प्रशिक्षण योजनाओं को रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा, कि केवल प्रशिक्षण पर्याप्त नहीं हैं, युवाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना ही सरकार की प्राथमिकता हैं।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025-26 के लिए जिलेवार प्रशिक्षण उपलब्धियों, आवंटित बजट, और विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0, और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत, चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
🟠आत्मसमर्पित माओवादियों और PVTG युवाओं को मिलेगा नया जीवनपथ:
बैठक में ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के तहत आत्मसमर्पित माओवादियों को दिए जा रहे, प्रशिक्षण की समीक्षा हुई। अब तक 549 युवाओं को प्रशिक्षण मिल चुका हैं,जबकि 382 प्रशिक्षणार्थी पुनर्वास केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही PM जनमन योजना के तहत,अत्यंत पिछड़ी जनजातियों (PVTG) के युवाओं को दिए जा रहे कोर्सवार प्रशिक्षण की भी समीक्षा की गई।
🟠 तकनीक से पारदर्शिता : फेस स्कैनिंग से उपस्थिति दर्ज
बैठक में यह जानकारी दी गई,कि1जुलाई 2025 से चेहरा आधारित स्कैनिंग प्रणाली लागू की गई हैं,जिससे प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति अब,डिजिटल माध्यम से दर्ज हो रही हैं। इससे निगरानी प्रणाली में सुधार और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई हैं।
🟠निजी संस्थाओं से एमओयू, गुणवत्ता आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा:
सरकार ने नांदी फाउंडेशन और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ एमओयू किए हैं, जिसके माध्यम से राज्य में गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
🟠कौशल तिहार 2025 : युवाओं के लिए नई उड़ान का मंच
बैठक में ‘कौशल तिहार 2025’ की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। यह प्रतियोगिता जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 22 वर्ष से कम और 22 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे।
🔸️प्रतियोगिता में शामिल 10 प्रमुख ट्रेड:
🔸️ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी
🔸️ब्रिकलेइंग
🔸️रिन्युएबल एनर्जी
🔸️हेल्थ एंड सोशल केयर
🔸️प्लंबिंग एंड हीटिंग
🔸️इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशंस
🔸️इलेक्ट्रॉनिक्स फील्ड टेक्नीशियन
🔸️कंप्यूटर
🔸️मोबाइल फोन टेक्नीशियन
🔸️ग्राफिक डिजाइन टेक्नोलॉजी / डेस्कटॉप पब्लिशिंग
🔸️रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग
जिला स्तर पर प्रत्येक ट्रेड और आयु वर्ग से 2 विजेताओं का चयन किया जाएगा, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर के विजेताओं को पुरस्कार, ट्रॉफी, और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही उन्हें India Skills 2025 और World Skills 2026 (शंघाई) जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा।
🟠 मुख्यमंत्री साय का संदेश:
कौशल विकास योजनाएं केवल प्रशिक्षण की प्रक्रिया नहीं, बल्कि युवाओं की आजीविका, आत्मनिर्भरता और भविष्य निर्माण की कुंजी हैं। इन्हें जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से लागू करना हमारी प्राथमिकता हैं।
🟠बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:
🔸️केदार कश्यप (वन एवं कौशल विकास मंत्री)
🔸️अमिताभ जैन (मुख्य सचिव)
🔸️सुबोध कुमार सिंह (मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव)
🔸️एस. भारतीदासन (कौशल विकास सचिव)
🔸️विजय दयाराम के. (CEO, CSDA)
🔸️अन्य वरिष्ठ अधिकारी
📢 जन अपील:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने, युवाओं के कौशल को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा, कि प्रशिक्षण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि जीवन बदलने वाला अवसर बने। ‘कौशल तिहार 2025’ के माध्यम से राज्य के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का मौका मिलेगा। युवा आगे आएं, कौशल सीखें और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदार बनें।












