संदिली सिंह,रायपुर,12अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की चौकी विजयनगर पुलिस ने, एक अंतरराज्यीय पशु तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने बगरा जंगल में दबिश देकर 12 गाय-बैल और बछड़ा बरामद किया तथा गिरोह के मुख्य सदस्य शहाबुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया। आरोपी झारखंड के गढ़वा जिले का निवासी हैं,और उस पर पहले भी पशु तस्करी के कई मामले दर्ज होने की आशंका जताई जा रही हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही हैं।
🟠आरोपी का पूरा विवरण:
पुलिस ने अपराध क्रमांक 140/25, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत, मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।
🔸️नाम: शहाबुद्दीन अंसारी
🔸️निवास: थाना रांका, जिला गढ़वा, झारखंड
🔸️आरोप: गौवंश की अवैध तस्करी
🔸️गिरफ्तारी स्थान: बगरा जंगल, विजयनगर
🔸️जप्त सामान: 12 रस (गाय, बैल, बछड़ा)
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहाबुद्दीन लंबे समय से छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच पशु तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ हैं। वह अक्सर ग्रामीण इलाकों से गौवंश इकट्ठा करके पैदल रास्तों और जंगलों के जरिए झारखंड की मंडियों में पहुंचाता था, जहां इनकी अवैध बिक्री होती थी।
🟠कैसे हुई कार्रवाई?
10 अगस्त 2025 को, विजयनगर पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली,कि तीन व्यक्ति जंगल के रास्ते गाय-बैल को झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। बताया गया,कि रास्ते में पशुओं को बेरहमी से पीटा भी जा रहा हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिलते ही,चौकी प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से,बगरा जंगल में घेराबंदी की गई। शाम के समय पुलिस ने तीन संदिग्धों को पशुओं के साथ देखा, लेकिन पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी शहाबुद्दीन अंसारी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसके दो साथी घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी के पास से,12 रस (गाय, बैल, बछड़ा) बरामद किए गए।फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगी हुई है।
🟠कार्रवाई में शामिल टीम:
🔸️एएसआई – आश्विनी सिंह
🔸️हेड कांस्टेबल – दीपचंद
🔸️आरक्षक – महेंद्र
🔸️अन्य पुलिस कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की और कहा, कि इस तरह के मामलों में सूचना और त्वरित कार्रवाई ही सफलता की कुंजी हैं।











