अटलजी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने किया नमन, जिला कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

 

पायल खेमका, रामानुजगंज/छत्तीसगढ़,16अगस्त2025 | विशेष रिपोर्ट — Nexis News

भारतीय राजनीति के अमर कवि, छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भाजपा परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की मुख्य उपस्थिति में वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि –

“अटल जी हिन्दी साहित्य के महान कवि, पत्रकार और राष्ट्रवादी विचारों के प्रखर वक्ता थे। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहकर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पहले प्रधानमंत्री बने। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सब उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।”

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा, वरिष्ठ नेता कृष्णा गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, जिला महामंत्री भानुप्रकाश दीक्षित, प्रवक्ता दीनानाथ यादव, नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, जिला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता, बिहारी पाल, दिलीप सोनी, मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री द्वय गुरुदेव सिंह एवं रजनी सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें