Nexis News

आज शाम दादी ग्राम रानी सती कॉलोनी अंबिकापुर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का होगा भव्य शुभारंभ

पायल खेमका, अंबिकापुर/छत्तीसगढ़,16 अगस्त 2025 | विशेष रिपोर्ट — Nexis News

दादी ग्राम रानी सती कॉलोनी, सतीपारा अंबिकापुर में आज दिनांक 16 अगस्त 2025, शनिवार की शाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख रूप से दिनेश अग्रवाल ‘शिवम’, संदीप अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल ‘छोटू’, गोपाल अग्रवाल (गोपाली) सहित समिति के पदाधिकारी और दादी ग्राम के गणमान्य नागरिक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

शुभारंभ अवसर पर पूजन-अर्चन, झाँकी सज्जा, भक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुतियाँ होंगी। आयोजन स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं सजावटी झाँकियों से सजाया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।

आयोजकों ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत भजन संध्या, झाँकी दर्शन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित होंगी। इस अवसर पर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

यह आयोजन दादी ग्राम रानी सती कॉलोनी की सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकजुटता का प्रतीक बनकर धार्मिक उत्सव को नई ऊँचाई देने जा रहा है।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!