Nexis News

भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने किया ध्वजारोहण

संदिली सिंह,रायपुर,16अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर,भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बलरामपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरगुजा सांसद माननीय चिंतामणि महाराज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ध्वजारोहण का शुभ कार्य भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा किया गया।

जिलाध्यक्ष ने आज़ादी के इस राष्ट्रीय पर्व पर सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए,वीर सैनिकों के अमूल्य बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, जिला महामंत्री भानुप्रकाश दीक्षित, प्रवक्ता दीनानाथ यादव, ओमप्रकाश सोनी, छोटेलाल गुप्ता, कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज, नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव, मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री द्वय गुरुदेव सिंह व रजनी सोनी, पार्षद व सांसद प्रतिनिधि मंगलम पाण्डेय सहित भाजपा कार्यकर्ता, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!