छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य शुभारंभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,16अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने, राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। यह आयोजन 15 अगस्त 2025 से शुरू होकर आगामी 6 फरवरी 2026 तक लगातार 25 सप्ताह तक पूरे प्रदेश में उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, कि यह महोत्सव केवल शासकीय आयोजन नहीं, बल्कि हर वर्ग, हर समाज और हर उम्र के लोगों का महोत्सव हैं। उन्होंने कहा, कि “यदि हम सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे, तो लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा।”🟠अटल जी को किया नमन, 25 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, कि अटल जी के प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ का गठन संभव हुआ। उन्होंने बताया,कि पिछले 25 वर्षों में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और अब लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का हैं।

उन्होंने कहा,कि इस महोत्सव में बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे पारंपरिक आयोजन भी होंगे, जो स्थानीय खेलों और संस्कृति को नई पहचान देंगे।

🟠किसानों और अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि राज्य गठन से पहले किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलता था, लेकिन आज धान ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदा जा रहा हैं। बीते दो वर्षों में किसानों के खातों में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई हैं।

उन्होंने कहा,कि छत्तीसगढ़ की जीएसडीपी 21 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर 5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई हैं,और आगामी पाँच वर्षों में इसे 10 लाख करोड़ रुपए तक ले जाने का लक्ष्य हैं। फार्मा, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल जैसे नए उद्योगों में 6 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आकर्षित हुआ हैं।🟠25 सप्ताह तक विविध आयोजन

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी,कि महोत्सव के दौरान विभागीय, सामाजिक, व्यावसायिक और सांस्कृतिक संगठनों की सहभागिता से गांव-गांव और शहर-शहर में कार्यक्रम होंगे। सरकार ने सभी विभागों को एक-एक सप्ताह की जिम्मेदारी सौंपी हैं, जिसके माध्यम से जनता को योजनाओं और विकास कार्यों से जोड़ा जाएगा।

🟠विशेषांक, लोगो और वेब पोर्टल का लोकार्पण

इस अवसर पर रजत महोत्सव विशेषांक पुस्तक का विमोचन, आधिकारिक लोगो और वेब पोर्टल का लोकार्पण किया गया।

संस्कृति विभाग के सचिव रोहित यादव ने कहा,कि यह महोत्सव हमारे इतिहास और संस्कृति को पुनः जीने और उस पर गर्व करने का अवसर हैं। उन्होंने गरीबों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

🟠गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

🔸️विधायक – मोतीलाल साहू

🔸️गुरु खुशवंत साहेब

🔸️पुरंदर मिश्रा

🔸️खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष – संजय श्रीवास्तव,

🔸️साहित्य अकादमी अध्यक्ष – शशांक शर्मा,

🔸️केशकला बोर्ड की अध्यक्ष – मोना सेन,

🔸️अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष – अमरजीत छाबड़ा,

🔸️जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर – नवीन अग्रवाल,

🔸️संस्कृति विभाग के संचालक – विवेक आचार्य,

🔸️कलेक्टर – गौरव कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें