Nexis News

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक : अंत्योदय परिवारों को मिलेगा बकाया चना, नवा रायपुर में आईटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

संदिली सिंह,रायपुर,19अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में,मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्यहित से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।🟠अंत्योदय परिवारों को मिलेगा बकाया चना

मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिया हैं,कि अनुसूचित क्षेत्र और माडा पॉकेट क्षेत्र के अंत्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाला 2 किलो चना अब नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म से खरीदा जाएगा। खरीदी वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 0.25% या उससे कम ट्रांजैक्शन/सर्विस चार्ज पर होगी।

इसके साथ ही,कैबिनेट ने यह भी तय किया,कि जुलाई से नवंबर 2025 तक जिन पात्र हितग्राहियों को चना नहीं मिल सका हैं,उन्हें दिसंबर 2025 तक उनका बकाया चना वितरित कर दिया जाएगा।🟠नवा रायपुर में आईटी उद्योग को बढ़ावा

बैठक में नवा रायपुर को सूचना प्रौद्योगिकी (IT/IITS) का हब बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया। कैबिनेट ने यहां 90 एकड़ भूमि आईटी कंपनियों को रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित करने की मंजूरी दी हैं।

सरकार का मानना हैं,कि इस पहल से नवा रायपुर में तकनीकी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, औद्योगिक विकास की गति तेज होगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही शहरीकरण और आधारभूत ढांचे का विकास भी होगा, जिससे स्थानीय निवासियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!