Nexis News

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वित्तीय समावेशन में उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री साय

संदिली सिंह,रायपुर,19अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा, एटीएम और डिपॉजिट मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन के कर्मचारियों, नवा रायपुर के आसपास के नागरिकों और बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में,देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई हैं। पहले योजनाओं की राशि का वितरण नकद रूप में किया जाता था, जिससे लीकेज की समस्या बनी रहती थी। लेकिन अब बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हितग्राहियों तक राशि सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुँच रही हैं।उन्होंने कहा,कि बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापना के साथ-साथ बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार भी तेज़ी से हो रहा हैं। सरगुजा और बस्तर अंचल के दूरस्थ गाँवों में बैंक शाखाओं की स्थापना से सरकार का “अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधा पहुँचाने” का संकल्प साकार हो रहा हैं।

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा,कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में गुड गवर्नेंस की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में प्रदेश के बैंकिंग सेक्टर और अर्थव्यवस्था के लिए अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। उन्होंने कहा,कि विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और बैंकों को इसमें अपनी सक्रिय व प्रभावी भागीदारी निभानी होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश बंसल, पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक अशोक चंद्र सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!