Nexis News

नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स को दिए सख्त निर्देश

संदिली सिंह,रायपुर,19अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने,मंगलवार को नया रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया,कि अब “पेशी पर पेशी” का दौर समाप्त होना चाहिए और सभी राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण अनिवार्य होगा।मुख्यमंत्री ने कहा,कि नामांतरण, विवादित/अविवादित बंटवारे, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन, डायवर्सन और भू-अर्जन से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी,कि लापरवाही बरतने वाले राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🟠हितग्राहियों को नहीं हो अनावश्यक परेशानी

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि बार-बार पेशी पर बुलाने से जनता का समय और श्रम बर्बाद होता हैं।इससे लोगों का सरकारी सिस्टम पर भरोसा कम होता हैं।अधिकारियों को निर्देश दिया गया,कि प्रकरणों का न्यायसंगत और त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।

🟠ई-कोर्ट और रिकॉर्ड दुरुस्ती पर जोर

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने निर्देश दिए, कि सभी राजस्व प्रकरणों को ई-कोर्ट में दर्ज किया जाए ताकि मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग आसान हो सके। तहसील स्तर पर पटवारियों के माध्यम से रिकॉर्ड दुरुस्ती और त्रुटि सुधार के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।🟠राष्ट्रीय राजमार्ग और अधोसंरचना परियोजनाओं पर फोकस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग और भारतमाला परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भू-अर्जन और मुआवजा वितरण के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा। बस्तर संभाग में सड़क, रेल और मोबाइल टॉवर जैसी परियोजनाओं को सुरक्षा और तेजी से पूरा करने पर जोर दिया।🟠किसान पंजीयन और डिजिटल फसल सर्वे

बैठक में मुख्यमंत्री ने किसान पंजीयन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने और डिजिटल फसल सर्वे को समय पर समाप्त करने के निर्देश दिए।

🟠रजत महोत्सव की तैयारियां

राज्य निर्माण की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित रजत महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,कि कार्यक्रमों को जनभागीदारी का उत्सव बनाया जाए। प्रत्येक जिले में आयोजित कार्यक्रमों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने और प्रचार-प्रसार तेज करने के निर्देश दिए गए।

 

🟠सेवा पखवाड़ा भी होगा शामिल

मुख्यमंत्री ने बताया,कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्यभर में ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इसमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच कैंप और राजस्व शिविर जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे।

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी. दयानंद, वित्त सचिव मुकेश बंसल, लोक निर्माण विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, राजस्व विभाग की सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले, पीसीसीएफ सुनील मिश्रा, संस्कृति विभाग के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!