मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम

संदिली सिंह,रायपुर,22अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी से पहले, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान प्रवास की शुरुआत टोक्यो में आध्यात्मिकता, तकनीक और व्यापार कूटनीति के संगम के साथ की।

🟠असाकुसा मंदिर में पूजा-अर्चना

टोक्यो पहुंचते ही मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए और छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा,कि छत्तीसगढ़ को शांति, सामर्थ्य और सतत विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता हैं।

🟠आईटी निवेश और तकनीकी सहयोग पर चर्चा

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने,एनटीटी लिमिटेड (NTT Ltd.) की सीईओ सुश्री कायो इतो से मुलाकात की। एनटीटी दुनिया की अग्रणी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सॉल्यूशन कंपनियों में से एक हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ में डिजिटल इकोसिस्टम और तकनीक आधारित निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

🟠भारत-जापान सांस्कृतिक और व्यापारिक रिश्तों पर बल

शाम को जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा आयोजित औपचारिक रात्रिभोज में मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।यहां इंडो-पैसिफिक देशों में व्यापारिक सहयोग,आर्थिक स्थिरता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने जापान की उन्नत तकनीक और भारत के कुशल जनशक्ति के संयोजन से औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

🟠छत्तीसगढ़ को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की पहल

जापान प्रवास के पहले दिन ही व्यापार, तकनीक और कूटनीति से जुड़े कई अवसरों की खोज की गई। इन प्रयासों से छत्तीसगढ़ को औद्योगिक विकास, डिजिटल नवाचार और वैश्विक साझेदारी के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें