संदिली सिंह,रायपुर,22अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
थाना शंकरगढ़ क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं,जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर,उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हैं।
🟠घटना का पूरा विवरण
21अगस्त की सुबह थाना शंकरगढ़ पुलिस को सूचना मिली,कि ग्राम परेवा में एक व्यक्ति अपनी पत्नी का पीछा कर रहा हैं,और उस पर धारदार छुरी से हमला कर रहा हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।
जब पुलिस टीम ग्राम परेवा पहुंची, तो वहां एक महिला खून से लथपथ बेहोश हालत में पड़ी मिली। महिला के हाथ, पैर, कलाई, माथा और आंखों के पास गहरे जख्म थे।पुलिस ने तत्काल सरकारी वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।
🟠प्रार्थी की रिपोर्ट
घटना के संबंध में घायल महिला के पिता रामप्रसाद डीहकोरवा (50 वर्ष, निवासी लालडेरा, थाना शंकरगढ़) ने पुलिस को बताया,कि उनकी बेटी सीमा का पति संमलू पहाड़ी कोरवा (31 वर्ष, निवासी मनोहरपुर) रात में पत्नी से विवाद के बाद नाराज हो गया था।सीमा रात में घर छोड़कर ग्राम परेवा चली गई थी।
सुबह संमलू पत्नी को खोजते हुए परेवा पहुंचा।वहां सीमा मिलने पर उसने उससे रात में घर छोड़ने का कारण पूछा। सीमा के जवाब देने पर आरोपी पति ने चरित्र शंका के चलते उसे दौड़ाकर धारदार छुरी से हमला किया।
हमले में सीमा के दोनों हाथों की कलाई, माथे के बीच, आंखों के ऊपर और पैर की पिंडली में गंभीर चोटें आईं। घटना को ग्राम के निवासी मिट्ठूराम खुलासो चेमा ने अपनी आंखों से देखा और ग्रामीणों की मदद से बीच-बचाव कर घायल को अस्पताल पहुंचाया।
🟠पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक 113/2025, धारा 109 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी संमलू पहाड़ी कोरवा को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।
🔸️आरोपी: संमलू पहाड़ी कोरवा पिता लौदो, उम्र 31 वर्ष, निवासी मनोहरपुर
🔸️पीड़िता: सीमा
🔸️प्रार्थी (पीड़िता का पिता): रामप्रसाद डीहकोरवा पिता स्व. बईगा, उम्र 50 वर्ष, निवासी लालडेरा
🔸️प्रत्यक्षदर्शी: मिट्ठूराम खुलासो चेमा
🔸️सूचना देने वाले: मनोज पैकरा, सरपंच ग्राम पंचायत मनोहरपुर
🔸️थाना प्रभारी: शंकरगढ़ पुलिस
🟠पुलिस अपील
पुलिस ने बताया,कि पारिवारिक विवाद और चरित्र शंका जैसे कारणों से इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। नागरिकों से अपील हैं,कि किसी भी विवाद को हिंसा का रूप न दें और समय रहते कानूनी या सामाजिक समाधान निकालें।












