Nexis News

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी को दी बधाई, सफल कार्यकाल की कामना

संदिली सिंह,रायपुर,24अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी के,अंबिकापुर आगमन के उपरांत उनके निवास पर सौजन्य भेंट का क्रम जारी हैं। इसी कड़ी में विधानसभा सामरी की विधायक उद्देश्वरी पैंकरा की विशेष उपस्थिति में भाजपा बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने अखिलेश सोनी को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा,कि, “हम सभी के लिए यह गर्व का विषय हैं,कि हमारे जिला संगठन प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके अखिलेश सोनी को पार्टी ने प्रदेश महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत और संगठित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं।”

इस अवसर पर बधाई देने वालों में भाजपा जिलामंत्री संजय सिंह, जनपद पंचायत राजपुर अध्यक्ष विनय भगत, सोशल मीडिया जिला संयोजक गौतम सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, उदय यादव और राजेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!