संदिली सिंह,रायपुर,25अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
भानुप्रतापपुर। संबलपुर मार्ग पर बने रेलवे ओवरब्रिज की जर्जर हालत को लेकर शिवसेना का गुस्सा उफान पर हैं। रविवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग (सेतु निगम) के खिलाफ पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया।
🟠ब्रिज की खस्ताहाल स्थिति से बढ़ रहा खतरा
स्थानीय लोगों का कहना हैं,कि भानुप्रतापपुर-संबलपुर मार्ग का यह ओवरब्रिज बनने के कुछ समय बाद ही जर्जर हो गया। पुल पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और जलभराव की समस्या से आए दिन हादसे हो रहे हैं। नागरिकों के मुताबिक, अब तक कई लोगों की जान इस ब्रिज की वजह से जा चुकी हैं।
🟠शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
शिवसेना नेताओं ने बताया,कि ब्रिज की मरम्मत, सफाई और पानी की निकासी को लेकर पहले भी एसडीओ (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बावजूद सेतु निगम ने सिर्फ खानापूर्ति की। यहां तक कि हादसे रोकने की बजाय ब्रिज पर बड़े-बड़े पत्थर डाल दिए गए, जिससे दुर्घटनाएं और बढ़ गईं।
🟠मेंटेनेंस के नाम पर फंड हड़पने का आरोप
प्रदर्शन के दौरान शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया,कि विभाग हर साल मेंटेनेंस का टेंडर निकालता हैं,लेकिन सिर्फ लीपापोती करके फंड का दुरुपयोग करता हैं। शिवसेना ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ब्रिज की मरम्मत और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।












