संदिली सिंह,रायपुर,25अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
थाना शंकरगढ़ पुलिस ने आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में बड़े घोटाले का पर्दाफाश करते हुए,चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। यह कार्रवाई प्रार्थी प्रभारी परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कुसमी की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में वर्ष 2024-25 के दौरान अनुभाग शंकरगढ़ क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था।
🟠गिरफ्तार आरोपियों के नाम
🔸️अरमाना,(29 वर्ष), निवासी जारगीम
🔸️रिजवाना,(33 वर्ष), निवासी महुआडीह
🔸️प्रियंका यादव,(27 वर्ष), निवासी कोठली
🔸️सुशीला सिंह,(26 वर्ष), निवासी बेलकोना
🟠कैसे हुआ घोटाले का खुलासा?
🔸️प्रार्थी प्रभारी परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना (कुसमी) ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत की।
🔸️कलेक्टर बलरामपुर ने जांच कमेटी गठित की, जिसमें सामने आया,कि बेहराटोली जार्गिम, कटहरपारा महुआडीह, धाजापाठ कोठली और डूमरपानी बेलकोना केंद्रों में चयनित सहायिकाओं ने फर्जी अंकसूची लगाई थी।
🔸️पुलिस ने अपराध क्रमांक 115/2025 धारा 318(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया।
🟠पुलिस की कार्रवाई:
विवेचना के दौरान सभी चारों सहायिकाओं को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं। पुलिस के मुताबिक, घोटाले में शामिल अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच जारी हैं।
📢जन अपील – थाना शंकरगढ़, बलरामपुर
यदि आपको आंगनबाड़ी भर्ती या किसी भी सरकारी योजना में फर्जी दस्तावेज़, गलत अंकसूची या धोखाधड़ी की जानकारी मिले, तुरंत पुलिस को बताएं।आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।












