Nexis News

रामानुजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई – साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट संचालक गिरफ्तार

संदिली सिंह,रायपुर,25अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

रामानुजगंज पुलिस ने साइबर ठगी के पैसों के लेन-देन में, उपयोग हो रहे म्यूल बैंक अकाउंट के संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

थाना रामानुजगंज में दर्ज अपराध क्रमांक 115/25 धारा 406, 411, 413, 414, 420 भादवि के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर म्यूल अकाउंट धारकों की जांच की जा रही थी,इसी दौरान आरोपी जसनाथ मिंज और उसके सहयोगियों के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले।

पुलिस जांच में पता चला,कि आरोपी विशाल उर्फ चंद्रमणि सिंह (पिता – जगमोहन सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सिलफिली, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर) ने खाता धारकों को अवैध आर्थिक लाभ का झांसा देकर अपने नाम से बैंक खाता खुलवाए।बदले में प्रति माह 5000 रुपये देने का लालच देकर उसने और उसके साथियों ने इन खातों का उपयोग साइबर ठगी के पैसों के ट्रांजेक्शन के लिए किया।

जांच में जसनाथ मिंज के खाते में कुल 3,90,639 रुपये का अवैध लेनदेन पाया गया। जसनाथ मिंज को पहले ही 19 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं। प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर आज 25 अगस्त 2025 को विशाल उर्फ चंद्रमणि सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रामानुजगंज निरीक्षक अजय साहू, सहायक उपनिरीक्षक कृपादान लकड़ा, प्रधान आरक्षक नारायण तिवारी और प्रधान आरक्षक संजीव सिंह की विशेष भूमिका रही।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!