Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुँचे छत्तीसगढ़ पैवेलियन: वर्ल्ड एक्सपो 2025 में दिखी प्रदेश की संस्कृति और समृद्धि की अद्भुत झलक

संदिली सिंह,रायपुर,25अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News ओसाका (जापान) में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो 2025 में स्थापित भारत मंडपम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पैवेलियन का आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दौरा किया। उन्होंने यहाँ प्रदर्शित प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, परंपराएँ, औद्योगिक प्रगति और आधुनिक विकास की झलक का अवलोकन किया।

उद्घाटन दिवस पर ही छत्तीसगढ़ पैवेलियन में 22 हजार से अधिक दर्शकों ने पहुंचकर उत्साहजनक प्रतिक्रिया दी। आगंतुकों ने आदिवासी कला, बांस एवं हस्तशिल्प उत्पाद, बस्तर आर्ट, लोकसंगीत प्रस्तुतियों और प्रदेश की पर्यटन क्षमता को विशेष सराहना दी।मुख्यमंत्री साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ अपनी परंपरा और आधुनिकता के अनूठे संगम के साथ वैश्विक मंच पर उभर रहा हैं। हमारी पहचान केवल लोकसंस्कृति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उद्योग, नवाचार और वैश्विक साझेदारी में भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।”

पैवेलियन में जनजातीय बुनाई, हस्तनिर्मित उत्पाद, हर्बल आइटम्स, पर्यटन स्थलों और औद्योगिक निवेश अवसरों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और प्रतिनिधियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न देशों के निवेशकों से मुलाकात कर औद्योगिक विकास, पर्यटन संवर्द्धन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर केंद्रित चर्चाएँ कीं। इन मुलाकातों से भविष्य में सहयोग के नए अवसर खुलने की संभावना हैं।

वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ पैवेलियन की भव्यता और उसमें प्रदर्शित सामग्री ने यह संदेश दिया कि प्रदेश न केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध हैं, बल्कि भविष्य के लिए तैयार एक ग्लोबल इन्वेस्टमेंट और कल्चरल हब भी बन रहा हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का यह दौरा छत्तीसगढ़ को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!