Nexis News

सियोल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ATCA प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, छत्तीसगढ़ में निवेश के नए अवसरों पर चर्चा

संदिली सिंह,रायपुर,27अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान सियोल में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन (ATCA) के चेयरमैन ली जे जेंग और वरिष्ठ अधिकारियों से महत्वपूर्ण भेंट की। ATCA आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों की 60 से अधिक अग्रणी कंपनियों का सशक्त औद्योगिक नेटवर्क हैं।

मुख्यमंत्री साय ने बैठक में कहा,कि छत्तीसगढ़ सरकार निवेशकों को अनुकूल वातावरण, पारदर्शी नीतियां और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने ATCA प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया,कि वे अपने भारत दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ आएं और राज्य में मौजूद निवेश एवं साझेदारी की संभावनाओं का प्रत्यक्ष अनुभव करें।

ATCA ने छत्तीसगढ़ की कंपनियों के साथ B2B साझेदारी में गहरी रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री साय ने बताया,कि छत्तीसगढ़ में IIT, IIM, NIT और AIIMS जैसे राष्ट्रीय संस्थान हैं, जो वैश्विक स्तर की प्रतिभा तैयार कर रहे हैं। राज्य का ‘प्लग एंड प्ले’ इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क ATCA कंपनियों के अनुसंधान केंद्रों और भारत में विस्तार के लिए आदर्श साबित होगा।

उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित हो रहा हैं। हमारे पास उद्योग-अनुकूल नीतियां, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानव संसाधन और मजबूत बुनियादी ढांचा हैं। IT, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश से युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा और स्थानीय उद्योगों को नई ताकत मिलेगी।”

🟠छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में भी की अहम घोषणाएं

अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने, इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स इन कोरिया (ICCK) के सहयोग से आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लिया।उन्होंने कहा,कि छत्तीसगढ़ दक्षिण कोरियाई कंपनियों के लिए “असीम संभावनाओं की धरती” हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया,कि दक्षिण कोरिया भारत के शीर्ष तीन इस्पात निर्यात गंतव्यों में शामिल हैं। छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी इस्पात उत्पादक राज्य हैं,और इस सहयोग को और गहरा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य में प्रचुर मात्रा में लिथियम उपलब्ध हैं, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल क्रांति और नई पीढ़ी के उद्योगों को गति देगा।

🟠ICCK बना नॉलेज पार्टनर

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने घोषणा की,कि ICCK को छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2024–30 के तहत नॉलेज पार्टनर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा,कि तकनीक, स्किलिंग और वैश्विक सहयोग को नई दिशा देकर विकास का नया युग रचा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया,कि राज्य सरकार निवेशकों को सिंगल विंडो क्लियरेंस से लेकर भूमि आवंटन, आवश्यक अनुमतियों और सहयोगी नीतियों तक हर स्तर पर सहयोग प्रदान कर रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दक्षिण कोरियाई कंपनियों की भागीदारी से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक परिदृश्य में नई ऊर्जा का संचार होगा और भारत-दक्षिण कोरिया औद्योगिक सहयोग नई ऊंचाइयों को छुएगा।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!