Nexis News

आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला: फर्जी अंकसूची मामले में एक और आरोपिया गिरफ्तार, अब तक 09 आरोपी सलाखों के पीछे

संदिली सिंह,रायपुर,27अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती घोटाले में शंकरगढ़ पुलिस ने, एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी अंकसूची बनाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपिया का नाम शाहिना परविन (26 वर्ष) हैं, जो भगवतपुर, थाना शंकरगढ़ की रहने वाली हैं। शाहिना परविन पर आरोप हैं,कि उसने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर फर्जी अंकसूची पर हस्ताक्षर कर उसे तैयार किया और भर्ती प्रक्रिया में उसका उपयोग किया।

🟠कैसे हुआ घोटाले का पर्दाफाश?

साल 2024-25 में अनुभाग शंकरगढ़ के अंतर्गत, आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती के दौरान गड़बड़ी की शिकायत हुई थी। इस पर कलेक्टर बलरामपुर ने एक विशेष जांच समिति का गठन किया। जांच में सामने आया, कि कई सहायिकाओं ने कक्षा आठवीं की फर्जी अंकसूची के आधार पर नौकरी प्राप्त की थी।

शिकायत के आधार पर थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक 115/2025, धारा 318(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और पुलिस ने विवेचना शुरू की।

🟠अब तक गिरफ्तार आरोपी कौन-कौन?

शंकरगढ़ पुलिस की सतत कार्रवाई में,इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं। इनमें फर्जी अंकसूची तैयार करने वाले स्कूल संचालक से लेकर भर्ती में लाभ उठाने वाले उम्मीदवार शामिल हैं।

🔸️समसुद्दीन अंसारी – संचालक, अजीजी पब्लिक स्कूल, भगवतपुर

🔸️आबिद अंसारी – प्रिंसिपल, अजीजी पब्लिक स्कूल

🔸️उमाशंकर पैकरा – निवासी बेलकोना

🔸️शिवनारायण रवि – निवासी महुआडीह

🔸️अरमाना – चयनित सहायिका, जार्गिम

🔸️रिजवाना – चयनित सहायिका, महुआडीह

🔸️प्रियंका यादव – चयनित सहायिका, कोठली

🔸️सुशीला सिंह – चयनित सहायिका, बेलकोना

🔸️शाहिना परविन – नवीन गिरफ्तार महिला आरोपिया

पुलिस के अनुसार, पहले ही चार चयनित सहायिकाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था।इसके बाद स्कूल संचालक और अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई, और अब शाहिना परविन को भी हिरासत में लिया गया हैं।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना हैं,कि इस भर्ती घोटाले में और भी लोगों की संलिप्तता की संभावना हैं। फर्जी अंकसूची तैयार करने और उसका इस्तेमाल कर सरकारी नौकरी पाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान जिन भी लोगों की भूमिका पाई जाएगी, उनके खिलाफ भी गिरफ्तारी की जाएगी।

शंकरगढ़ पुलिस ने साफ किया हैं,कि सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई जिले में निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!