संदिली सिंह,रायपुर,27अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
थाना रामानुजगंज पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म कर,उसे गर्भवती करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
पुलिस के अनुसार, घटना 4 फरवरी 2025 की हैं।पीड़िता अपने घर से नदी में नहाने जा रही थी,तभी ग्राम चूतरू, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड) निवासी 19 वर्षीय रामविचार भुइयां, पिता संतोष भुइया ने उसे बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया।आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी, कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा।
घटना के बाद आरोपी काम करने दूसरे राज्य चला गया। पीड़िता आरोपी के कृत्य से गर्भवती हो गई,लेकिन डर के कारण उसने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया। 24 अगस्त 2025 को आरोपी वापस गांव लौटा और पीड़िता से मिलने आया।आपत्तिजनक स्थिति में देखकर परिजनों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर फरार हो गया। परिजनों के पूछने पर पीड़िता ने पूरी घटना का खुलासा किया।
थाना रामानुजगंज पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 64(2)(ड), 65(1), 351(3) BNS तथा 4(2), 6 POCSO एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।विवेचना के बाद आरोपी रामविचार भुइयां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए इसे अहम कदम माना।
🟠सामाजिक प्रभाव और संदेश
यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी हैं,कि नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराध पर पुलिस त्वरित और सख़्त कदम उठाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा,कि ऐसे मामलों में कठोर दंड ही भविष्य में अपराधियों को रोक सकता हैं।












