डेस्क न्यूज,रायपुर/छत्तीसगढ़,28अगस्त2025 | विशेष रिपोर्ट — Nexis News

सरगुजा की माटी के सपूत राजेश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री (पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व) बनाए जाने के बाद आज उनके गृह ग्राम में प्रथम आगमन पर क्षेत्रवासियों में उत्साह की लहर है। पूरे जिले में जगह-जगह भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
गुरुवार 28 अगस्त 2025 को मंत्री राजेश अग्रवाल का काफिला सुबह से ही विभिन्न चौक-चौराहों और कस्बों से गुजरेगा, जहाँ समर्थक, कार्यकर्ता और आमजन उनका हार्दिक अभिनंदन करेंगे।
🟠स्वागत यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार है –
तारा – 11:00 बजे
डाडगांव – 11:30 बजे
उदयपुर – 12:00 बजे
नवापारा – 12:30 बजे
लखनपुर – 1:00 बजे
लहपटरा – 1:30 बजे
मैनपाट – 2:00 बजे
बिलासपुर चौक – 2:30 बजे
अग्रेसन चौक – 2:45 बजे
जयस्तंभ चौक – 3:00 बजे
महामाया चौक – 3:15 बजे
संगम चौक – 3:30 बजे
देव होटल – 3:45 बजे
घड़ी चौक – 4:00 बजे
संकल्प भवन – 4:15 बजे
संपूर्ण क्षेत्रवासी मिलकर इस स्वागत यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे हैं। जगह-जगह पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन, पुष्पवर्षा और स्वागत गेट्स से मंत्री राजेश अग्रवाल का अभिनंदन किया जाएगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षण सरगुजा के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।












