संदिली सिंह,रायपुर,28अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सरगुजा की धरती गुरुवार को ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब जिले के माटीपुत्र और छत्तीसगढ़ के नव-नियुक्त कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का प्रथम आगमन हुआ। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालने के बाद अपने गृह क्षेत्र पहुंचे मंत्री का स्वागत देखने हजारों नागरिक उमड़ पड़े।
🟠जनसैलाब उमड़ा स्वागत के लिए
सुबह से ही पूरे जिले में उत्सव का माहौल था। सड़क किनारे खड़े बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मंत्री के स्वागत को आतुर नज़र आए। जैसे ही उनका काफिला तारा, उदयपुर, नवापारा, लखनपुर होते हुए अंबिकापुर पहुंचा, पूरे मार्ग पर पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों की थाप और गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।
🟠स्वागत का अनूठा अंदाज
महामाया चौक से लेकर संकल्प भवन तक हर जगह भव्य स्वागत द्वार सजाए गए थे।सड़कें पुष्पवर्षा से ढकी हुई थीं। कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण नारे –
🔸️“राजेश अग्रवाल जिंदाबाद”,
🔸️“सरगुजा का गौरव”
🔸️ “भारतीय जनता पार्टी अमर रहे” –
के साथ पूरा अंबिकापुर गूंज उठा।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने सिर पर पारंपरिक साफा और हाथों में तलवार धारण कर जनता के अभिवादन को स्वीकार किया। उनके स्वागत के लिए स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए और युवाओं ने आतिशबाजी से माहौल को और भी खास बना दिया।
🟠स्थानीय नागरिकों का गर्व
नागरिकों का कहना था कि –
“यह स्वागत केवल एक मंत्री का नहीं, बल्कि सरगुजा की माटी और अस्मिता का सम्मान हैं। इतने वर्षों बाद हमारे क्षेत्र से कोई कैबिनेट मंत्री बना हैं, यह पूरे सरगुजा के लिए गौरव का विषय हैं।”
🟠विकास का संकल्प लिया
इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा –
“मैं अपने क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। पर्यटन और संस्कृति को नई पहचान दिलाना, धार्मिक स्थलों का संरक्षण और सरगुजा को राज्य ही नहीं बल्कि देश के मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी।”
उन्होंने यह भी कहा,कि सरगुजा की संस्कृति और परंपरा को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।
🟠ऐतिहासिक दिन की यादें
गुरुवार का यह दिन सरगुजा के इतिहास में दर्ज हो गया। जनसैलाब, पुष्पवर्षा, नारों की गूंज और भव्यता ने यह साबित कर दिया,कि मंत्री राजेश अग्रवाल न केवल एक राजनीतिक नेता हैं, बल्कि सरगुजा की जनता के विश्वास और सम्मान का प्रतीक भी हैं।












