संदिली सिंह,रायपुर,4सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सावन-भादो का महीना छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक माना जाता हैं। इसी क्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के निवास में तीजा मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक लोकगीतों और नृत्य से सजा यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी संस्कृति की जीवंत छटा प्रस्तुत करता नज़र आया। महिलाएँ पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर आईं और मधुर लोकगीतों व नृत्यों से वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीजा मिलन को समाज की एकता और सांस्कृतिक पहचान का पर्व बताया। उन्होंने कहा, “तीजा सिर्फ धार्मिक आस्था का पर्व नहीं हैं,बल्कि यह सामाजिक समरसता, भाईचारे और परंपराओं के संरक्षण का माध्यम भी हैं। हमारी लोकपरंपराएँ हमें जोड़ती हैं,और यही हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। कजली एकादशी जैसे पर्व सिर्फ पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज को एक साथ लाने का संदेश भी देते हैं।”
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा,कि छत्तीसगढ़ की महिलाएँ हर क्षेत्र में प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा, “आज महिलाएँ न केवल घर-परिवार का दायित्व निभा रही हैं, बल्कि शिक्षा, राजनीति, सेवा और संस्कृति के क्षेत्र में भी अपनी सशक्त भूमिका निभा रही हैं। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को संवारने में उनका योगदान सराहनीय हैं।”
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने, तीजा पर्व को मायके की यादों और पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले व्रत से जुड़ा बताते हुए कहा,कि यह पर्व महिलाओं की आस्था, शक्ति और परंपराओं के संगम का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा,कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल संस्कृति का सम्मान करना हैं, बल्कि महिलाओं को एक साथ जोड़कर सामाजिक एकता को मजबूत करना भी हैं।
कार्यक्रम में पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू और लोकगीतों की मधुरता ने समूचे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। महिलाएँ एक-दूसरे को तीजा की शुभकामनाएँ देती रहीं और लोकनृत्य व गीतों में शामिल होकर समारोह को और भी रंगीन बनाती रहीं।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय
🔸️विधानसभा अध्यक्ष – डॉ. रमन सिंह
🔸️राजस्व मंत्री – टंक राम वर्मा
🔸️कृषि मंत्री – रामविचार नेताम
🔸️खाद्य मंत्री – दयालदास बघेल
🔸️वन मंत्री – केदार कश्यप
🔸️उद्योग मंत्री – लखनलाल देवांगन
🔸️लोक स्वास्थ्य मंत्री – श्याम बिहारी जायसवाल
🔸️महिला एवं बाल विकास मंत्री – लक्ष्मी राजवाड़े
🔸️शिक्षा मंत्री – गजेंद्र यादव
🔸️पर्यटन मंत्री – राजेश अग्रवाल
🔸️सांसद – बृजमोहन अग्रवाल
🔸️सांसद – रूप कुमारी चौधरी
🔸️विधायक – कमलेश जांगड़े,अनुज शर्मा, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा
सभी जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को तीजा पर्व की बधाइयाँ दीं और उन्हें समाज व राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक बनकर सामने आया।












