संदिली सिंह,रायपुर,6सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज,राजधानी रायपुर स्थित एम्स रायपुर का दौरा कर सड़क दुर्घटना में घायल सुरजपुर जिले के,विशंभर यादव से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके बेहतर इलाज के लिए सभी आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री साय ने इसी दुर्घटना में घायल नीलू गुप्ता का भी हालचाल जाना। मुलाकात के दौरान नीलू गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया,कि वे और विशंभर यादव दोनों एक ही सड़क हादसे में घायल हुए थे,और साथ ही भर्ती हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों घायलों के इलाज के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री साय ने,विशंभर यादव की धर्मपत्नी उषा यादव से भी बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया,कि सरकार इलाज के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा,कि गंभीर दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।












