Nexis News

छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को नई गति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बढ़ाया बजट 75 करोड़ तक

संदिली सिंह,रायपुर,11सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में विकास की रफ्तार अब और तेज़ होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में, कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की,कि प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये किया जाएगा। उन्होंने कहा,कि आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया,कि जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बस्तर, सरगुजा, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरणों के साथ अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरणों का भी पुनर्गठन किया गया हैं। अब सांसदों, जिला पंचायत अध्यक्षों और विशेषज्ञों को सदस्य बनाकर जनप्रतिनिधित्व को और मजबूत किया गया हैं।

🟠पीएम जनमन योजना और धरती आबा अभियान से मिल रही नई संभावनाएँ

मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू की गई,धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और पीएम जनमन योजना आदिवासी क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इन योजनाओं के तहत आवास, सड़क, बिजली, पानी, डिजिटल कनेक्टिविटी और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा हैं।

आदिवासी महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से सशक्त करने और युवाओं को तकनीकी व व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्व-रोजगार से जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा हैं।

🟠बैठक में हुईं अहम घोषणाएँ

🔸️कोरबा में बालक-बालिका क्रीड़ा परिसर के लिए 10-10 करोड़ रुपये स्वीकृत।

🔸️विशेष पिछड़ी जनजातियों के खिलाड़ियों के लिए दो खेल परिसरों हेतु 10-10 करोड़ रुपये की मंजूरी।

🔸️विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय की स्थापना हेतु 5 करोड़ रुपये स्वीकृत।

🔸️सुनालिया पुल के निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये की मंजूरी।

🔸️बुका-सतरेंगा पर्यटन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम के निर्देश।

🔸️115 अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 2,800 करोड़ रुपये स्वीकृत, जिससे 76 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।🟠पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया,कि पिछले कुछ वर्षों में प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत अधिकांश विकास कार्य समय पर पूरे किए गए हैं। वर्ष 2021-22 से 2023-24 के बीच सैकड़ों परियोजनाएँ पूरी हो चुकी हैं, जबकि 2024-25 में स्वीकृत कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने अधिकारियों को सभी अधूरे कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

🟠बैठक में प्रमुख उपस्थिति

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णुदेव साय

🔸️उप मुख्यमंत्री – विजय शर्मा

🔸️उप मुख्यमंत्री – अरुण साव

🟠मंत्रीगण

🔸️रामविचार नेताम

🔸️दयालदास बघेल

🔸️केदार कश्यप

🔸️लखनलाल देवांगन

🔸️श्याम बिहारी जायसवाल

🔸️ओ.पी. चौधरी

🔸️टंकराम वर्मा

🔸️गजेंद्र यादव

🔸️गुरु खुशवंत साहेब

🔸️राजेश अग्रवाल

🔸️सांसद – संतोष पांडेय

🔸️प्रमुख सचिव – सुबोध सिंह

🔸️मुख्य सचिव – अमिताभ जैन

🔸️अतिरिक्त मुख्य सचिव – ऋचा शर्मा, मनोज पिंगुआ

🔸️सचिव – बसवराजू, पी. दयानंद

🔸️बिलासपुर संभागायुक्त – सुनील जैन

🔸️प्रधान मुख्य वन संरक्षक – वी. श्रीनिवास राव

🔸️कलेक्टर – अजीत वसंत, सिद्धार्थ तिवारी

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!