Nexis News

जशपुर जिले में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में एमओयू साइन

संदिली सिंह,जशपुर,14सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

जशपुर जिला प्रशासन और विज्ञान भारती के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना और उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना हैं।

इस पहल के अंतर्गत विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कई अभिनव कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और नवाचार की भावना को बढ़ावा मिलेगा तथा शिक्षा को अधिक व्यावहारिक और प्रयोगात्मक बनाने में मदद मिलेगी।

🟠विज्ञान भारती की प्रमुख पहलें

विज्ञान भारती पहले से ही जशपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग कर रही हैं,

🔸️स्पेस ऑन व्हील कार्यक्रम – विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान का प्रत्यक्ष अनुभव कराना।

🔸️विज्ञान क्लबों की स्थापना – छात्रों की रचनात्मकता और जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना।

🔸️विद्यार्थी विज्ञान मंथन – राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी की ओर प्रेरित करना।

🟠मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा,

“यह समझौता जिले के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खोलेगा। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लैस नई पीढ़ी ही आत्मनिर्भर भारत और विज्ञाननिष्ठ समाज की नींव रखेगी। राज्य सरकार शिक्षा और विज्ञान को समाज में परिवर्तन का सबसे बड़ा साधन मानती हैं,और ऐसे प्रयासों को हमेशा प्रोत्साहन देती रहेगी।”

🟠भविष्य की दिशा

इस एमओयू से जशपुर जिले में शिक्षा का स्तर और ऊंचा होगा तथा आने वाली पीढ़ी विज्ञान और प्रौद्योगिकी की रोशनी से अपना भविष्य सशक्त बना सकेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!