Nexis News

लखपति दीदी मनोरमा नायक की तरह दूसरे भी अपनाएं डेयरी व्यवसाय : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे

संदिली सिंह,सारंगढ़/छत्तीसगढ़,21सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने आज ग्राम झनकपुर में, लखपति दीदी मनोरमा नायक और जीवनलाल नायक के डेयरी व्यवसाय का घर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डेयरी में उपलब्ध सुविधाओं जैसे 5 एचएफ (जर्सी) गाय, दूध दुहने की मशीन, गोबर गैस सेटअप, बिजली व्यवस्था, चारा और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने कहा, “मनोरमा नायक जैसी महिला उद्यमी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही हैं। डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता और रोज़गार के नए रास्ते खुल रहे हैं। अन्य ग्रामीणों को भी इस व्यवसाय को अपनाना चाहिए।”

🟠डेयरी से आत्मनिर्भर बनीं लखपति दीदी

पशुपालकों और पशुधन विभाग के अधिकारियों ने बताया, कि झनकपुर और विक्रमपाली गांव में 100% कृत्रिम गर्भाधान (एआई) की सुविधा से गायों की संख्या बढ़ रही हैं। मनोरमा नायक ने एक गाय से शुरुआत की थी, जो आज 5 हो चुकी हैं। वह प्रतिदिन 50 लीटर दूध की बिक्री कर रही हैं, जिससे होने वाली आमदनी से वह अपनी बेटी की दिल्ली में कोचिंग की पढ़ाई करवा रही हैं।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की,कि वे डेयरी व्यवसाय को अपनाकर आर्थिक सशक्तिकरण और रोज़गार सृजन की दिशा में आगे बढ़ें।इस अवसर पर एसडीएम वर्षा बंसल और सीईओ जनपद पंचायत बरमकेला अजय पटेल उपस्थित थे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!