न्यूज डेस्क,स्पेशल रिपोर्ट,बलरामपुर/छत्तीसगढ़/25सितंबर2025—Nexis News
स्वच्छता ही सेवा, यही संकल्प हमारा—इस नारे को सार्थक करते हुए बलरामपुर बस स्टैंड परिसर में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम स्वयं झाड़ू लेकर अभियान में शामिल हुए और आम नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भाजपा बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से बस स्टैंड परिसर की सफाई की और लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने का आग्रह किया।

मंत्री नेताम ने कहा—
“स्वच्छ शहर ही स्वस्थ जीवन की गारंटी है। हमें संकल्प लेना होगा कि हम अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखेंगे।”
स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और “स्वच्छ शहर, स्वस्थ जीवन” का संदेश देते हुए सफाई में सहयोग किया।












