सिलतरा फैक्ट्री हादसा : 6 श्रमिकों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल – मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,26सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित फैक्ट्री में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ,जिसमें 6 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही,जिला प्रशासन और राहत टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कर इलाज शुरू किया।इस हादसे ने फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को भी हक्का-बक्का कर दिया। अधिकारी घटनास्थल पर बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं,और मृतकों के परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की सभी जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा:

“यह अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक घटना हैं। हम दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हैं,और शोक संतप्त परिवारों को ईश्वर से शक्ति प्रदान करें।”

मुख्यमंत्री ने प्रशासन और अधिकारियों से हादसे की पूरी जांच कर, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा।

🟠स्थानीय प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को सहयोग देने की बात कही। अधिकारियों का कहना हैं,कि हादसे के कारणों की पूरी जांच की जा रही हैं,और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें