संदिली सिंह,बलरामपुर/छत्तीसगढ़,3अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
विजयादशमी पर्व के अवसर पर गुरुवार, 02 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (भा.पु.से.) ने पुलिस लाइन बलरामपुर में परंपरागत रूप से विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर माँ दुर्गा की आरती भी संपन्न हुई।
शस्त्र पूजन के उपरांत एसपी श्री वैभव बैंकर ने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।इसी तरह जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा भी थाना-चौकी परिसरों में शस्त्रों पर पुष्प और तिलक अर्पित कर मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से शस्त्र पूजा की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक मो. याकूब मेनन, कमलेश्वर भगत, श्री प्रमोद किस्पोट्टा, रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केंद्र बलरामपुर का पुलिस बल मौजूद रहा।












