Nexis News

माई दंतेश्वरी की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे महतारी वंदन की सौगात

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,4अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के अवसर पर, प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे। इस अवसर पर वे छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त के रूप में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि का अंतरण करेंगे। इसका लाभ 64,94,768 विवाहित महिलाओं को मिलेगा।

महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खातों में प्रदान की जाती हैं।

अब तक 19 किस्तों में महिलाओं को 12,376 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि सीधे खातों में दी जा चुकी हैं। 20वीं किस्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 12,983 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक हो जाएगा।यह योजना न केवल वित्तीय पारदर्शिता का प्रतीक है, बल्कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल साबित हो रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!