Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन में शिक्षा और मछुआ समाज के कल्याण पर दिया जोर

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,6अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsराजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, और शिक्षा के बिना जीवन अधूरा हैं।” उन्होंने बताया,कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का साधन नहीं, बल्कि जीवन में सफलता का मार्ग हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि सरकार ने राज्य गठन से अब तक शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जहाँ पहले केवल एक मेडिकल कॉलेज था, आज प्रदेश में लगभग 15 मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, ट्रिपल-आईटी, आईआईएम, लॉ यूनिवर्सिटी, एम्स और सिपेट जैसे संस्थान स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक जिले में नालंदा परिसर का निर्माण जारी हैं, जिससे युवाओं को दिशा और अवसर मिल रहे हैं।उन्होंने मछुआ समाज के विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा,कि मत्स्य संपदा योजना, गंगरेल बांध ठेका प्रथा समाप्त करना, और हसदेव बांगो जलाशय में लगभग ₹37 करोड़ की लागत से निर्मित एक्वा पार्क मछली उत्पादन, प्रोसेसिंग, निर्यात और टूरिज़्म में नए अवसर प्रदान करेगा। वर्तमान में यहाँ 800 केजों में मत्स्य पालन किया जा रहा हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली हैं।मुख्यमंत्री ने समाज को संगठित होने और नशाखोरी जैसी बुराइयों से दूर रहने की अपील की।

🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय

🔸️केंद्रीय राज्य मंत्री – डॉ. राजभूषण चौधरी

🔸️उपमुख्यमंत्री – विजय शर्मा

🔸️विधायक – सुनील सोनी

🔸️मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष – भरत मटियारा सहित प्रदेश और अन्य राज्यों के मछुआ समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!