संदिली सिंह,कुसमी,छत्तीसगढ़/7अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
थाना कुसमी पुलिस ने एक मोबाइल चोरी के मामले में, आरोपी मो. तालीम अंसारी उर्फ राजा (उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कुसमी थानपारा) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 84/2025, धारा 303(2), 331(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राकेश कुमार भगत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04/10/2025 से 05/10/2025 की दरम्यानी रात उसकी मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने दो मोबाइल चोरी कर लिए।
थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर पतासलाश शुरू की और पेट्रोलिंग गश्त के दौरान संदेही मो. तालीम अंसारी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया और चोरी हुए दो मोबाइल जब्त किए गए।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी हैं।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की हैं,कि वे अपने व्यवसाय और घरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित पुलिस स्टेशन को दें।












