Nexis News

लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर बलरामपुर में “एकता दौड़” का हुआ भव्य आयोजन

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़/31अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsलौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय बलरामपुर में ‘राष्ट्रीय एकता दौड़’ (Run for Unity) का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।यह दौड़ पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान तक संपन्न हुई। कार्यक्रम में युवाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर राजेंद्र कटारा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  अभिषेक गुप्ता,चेतन बोरघरिया,आर.एन. पाण्डेय सहित कई अधिकारी, छात्र-छात्राएँ और नागरिक उपस्थित रहे।

दौड़ के समापन अवसर पर कलेक्टर कटारा ने उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और कहा कि “देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य हैं।” उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।अधिकारियों ने सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा,कि वे भारत की एकता के प्रतीक हैं। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे सदैव देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भावना को बनाए रखेंगे।

कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल छाया रहा, सभी वर्गों ने जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!