संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़/31अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के योजना, नीति, कृषि और ग्रामीण विकास सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया गया हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कल आदेश जारी किया गया।
डॉ. तिवारी मूलतः अंबिकापुर के नमना कला गांव के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, अंबिकापुर से प्राप्त की और इसके बाद बिलासपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। चिकित्सा सेवा के साथ-साथ वे सामाजिक कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहे हैं।
मुख्यमंत्री के विश्वस्त सहयोगी और नीति-निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले डॉ. तिवारी को यह दर्जा मिलने पर समर्थकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल हैं। सरगुजा संभाग के लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया हैं।












