Nexis News

छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियन

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,19नवंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी अदम्य क्षमता और शानदार खेल परंपरा का प्रमाण देते हुए, ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीत लिया हैं। राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और कहा—“आपने पूरे देश में छत्तीसगढ़ का सम्मान बढ़ाया हैं।”

🟠देहरादून में छत्तीसगढ़ की दहाड़ — 150 पदक, 578 अंक, ऐतिहासिक बढ़त

12 से 16 नवंबर तक देहरादून में आयोजित 28वीं ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में छत्तीसगढ़ ने अपना पुराना दबदबा कायम रखा।इस वर्ष 253 सदस्यीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए—74 स्वर्ण पदक 34 रजत पदक 42 कांस्य पदक कुल 150 पदक 578 कुल अंक हासिल किए।छत्तीसगढ़ ने पहले रनर-अप पर 221 अंकों की ऐतिहासिक बढ़त के साथ प्रतियोगिता में एकतरफा प्रभुत्व स्थापित किया।

🟠सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने बढ़ाया राज्य का मान

🔸️निखिल ज़ाल्को — 5 स्वर्ण | बेस्ट मेल प्लेयर

🔸️तैराकी में शानदार प्रदर्शन कर निखिल प्रदेश का गौरव बने।

🔸️संगीता राजगोपालन — 4 स्वर्ण, 1 रजत | बेस्ट फीमेल प्लेयर

🔸️बैडमिंटन और टेनिस में कमाल का खेल, लगातार विजय।

🔸️थोटा संकीर्तन — 5 स्वर्ण | बेस्ट एथलीट (महिला ओपन) एथलेटिक्स में दमदार प्रदर्शन, स्वर्णों की बरसात वेटरन कैटेगरी,सुखनंदन लाल ध्रुव,चारुलता गजपाल उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन।

🟠ट्रॉफी ग्रहण — छत्तीसगढ़ का गर्वपूर्ण पल

भव्य समापन समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने छत्तीसगढ़ को ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की।टीम की ओर से यह ट्रॉफी आईएफएस शालिनी रैना और दल की नोडल अधिकारी ने ग्रहण की। उनके नेतृत्व में टीम की एकजुटता और अनुशासित तैयारी इस विजय की प्रमुख वजह रही।

🟠सफलता के सूत्र – मार्गदर्शन, अनुशासन और टीम स्पिरिट

यह अद्वितीय सफलता वन मंत्री केदार कश्यप और वन बल प्रमुख व्ही. निवास राव के नेतृत्व का परिणाम हैं।उनके सतत मार्गदर्शन, योजनाबद्ध प्रशिक्षण और प्रेरक नेतृत्व ने टीम को लगातार 13वीं बार चैंपियन बनाए रखा।

🟠मुख्यमंत्री बोले — “यह उपलब्धि राज्य की खेल परंपरा का स्वर्णिम अध्याय”

मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा—“यह जीत केवल खेल की उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की मेहनत, अनुशासन और जज़्बे का स्वर्णिम अध्याय हैं।”

🟠कार्यक्रम में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि व खिलाड़ी

🔸️मुख्यमंत्री -विष्णुदेव साय

🔸️स्वास्थ्य मंत्री – श्याम बिहारी जायसवाल

🔸️नान चेयरमैन – संजय श्रीवास्तव

🔸️योग आयोग अध्यक्ष – रूप नारायण सिन्हा

🔸️आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष – विकास मरकाम

🔸️वक्फ बोर्ड चेयरमैन – डॉ. सलीम राज

🔸️वन बल प्रमुख व्ही. – निवास राव,सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!