संदिली सिंह,राउरकेला,उड़ीसा,15जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सुंदरगढ़ जिले के टिकायतपाली थाना क्षेत्र में,पुलिस ने डकैती की साजिश रच रहे,एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
🟠पुलिस को मिली पुख्ता खुफिया सूचना
बोनाई के एसडीपीओ रामचंद्र बिस्वाल ने बताया,कि पुलिस को सूचना मिली थी,कि कुछ संदिग्ध लोग डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर टिकायतपाली पुलिस ने चंद्रपुर खेल मैदान में अचानक छापेमारी की।तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया, जबकि उनके तीन साथी भागने में सफल रहे।
🟠घातक हथियार और नकदी बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई घातक हथियार और नकद राशि बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया हैं,कि आरोपी झारखंड और राउरकेला क्षेत्र के निवासी हैं,और पूर्व में भी डकैती की कई घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। ये गिरोह घरों में घुसकर लोगों को भयभीत कर लूटपाट करता था।
🟠फरार आरोपियों की तलाश जारी
एसडीपीओ रामचंद्र बिस्वाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा,कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी हैं,और आगामी कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।












