संदिली सिंह,राउरकेला,उड़ीसा,15जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
रांची पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए,लापता दो नाबालिग बच्चों—अंश और अंशिका को सुरक्षित बरामद कर लिया हैं। दोनों बच्चे 2 जनवरी को रांची के धुर्वा क्षेत्र स्थित मौसी बाड़ी से लापता हो गए थे,जिसके बाद परिजन गहरे सदमे में थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए,रांची पुलिस ने तुरंत विशेष टीम गठित कर खोज अभियान शुरू किया। तकनीकी जांच,मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने बच्चों का सुराग लगाया और रामगढ़ जिले के चितरपुर इलाके में दबिश देकर दोनों को सकुशल रेस्क्यू किया।
🟠त्वरित पुलिस कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्त में
इस पूरे मामले में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। बच्चों की सुरक्षित बरामदगी की सूचना मिलते ही,रांची के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वयं रामगढ़ रवाना हो गए,ताकि बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी हैं, और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं।
🟠परिजनों को मिली राहत,पुलिस की सराहना
दोनों नाबालिगों की सुरक्षित वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली हैं। रांची पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही हैं। उल्लेखनीय हैं,कि बच्चों की गुमशुदगी की खबर को पहले भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।












