Nexis News

राउरकेला में रेलवे पुल से अज्ञात महिला का शव बरामद,इलाके में दहशत

संदिली सिंह,राउरकेला,उड़ीसा,15जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राउरकेला के पानपोष क्षेत्र के समीप आज दोपहर एक रेलवे पुल से,अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही,स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल बन गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी जा रही हैं। महिला लाल रंग की साड़ी पहने हुई थी। शव रेलवे पुल से लटका हुआ पाया गया,जिसका एक हिस्सा नीचे नदी की ओर झूल रहा था। चेहरे पर गंभीर चोटों के कारण फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी हैं।

🟠संभावित ट्रेन हादसे की आशंका

घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए,आशंका जताई जा रही हैं,कि महिला को किसी चलती ट्रेन ने चपेट में लिया,जिससे वह पुल से टकरा गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि,मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगी।

🟠अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज

घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मेडिकल-लीगल जांच (इनक्वेस्ट) की गई। इसके बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया हैं।

रेलवे पुलिस ने इस मामले में अस्वाभाविक मृत्यु का केस दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की जानकारी या पहचान से संबंधित सूचना मिलने पर तुरंत रेलवे पुलिस से संपर्क करने की अपील की हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!