Nexis News

धान खरीदी में बड़ी सख्ती : 38कर्मचारियों पर गिरी गाज,31निलंबित,3 पर FIR

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,15जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर,धान खरीदी में गड़बड़ियों को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं के चलते प्रदेश के 12 जिलों में 38 कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की गई हैं।इसमें 31 कर्मचारियों को निलंबित, 3 के खिलाफ एफआईआर,1 की सेवा समाप्त, 2 को सेवा से पृथक और 1 को कार्य से पृथक किया गया हैं। कार्रवाई से सहकारी समितियों और खरीदी केंद्रों में हड़कंप मच गया हैं।

🟠इन कारणों से हुई कार्रवाई

खाद्य विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण और भौतिक सत्यापन में कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिनमें शामिल हैं—

🔸️धान स्कंध में कमी के 5 मामले

🔸️स्कंध अधिक एवं अव्यवस्थित स्टेकिंग के 3 मामले

🔸️नीति व निर्देशों के उल्लंघन के 4 मामले

🔸️अमानक धान खरीदी के 5 मामले

🔸️खरीदी में सीधी अनियमितता के 11 मामले

🔸️अवकाश के दिन धान खरीदी के 3 मामले

🔸️फर्जी खरीदी, टोकन गड़बड़ी, अवैध वसूली, बिना आवक पर्ची और बारदाना वितरण में अनियमितता

🟠इन जिलों में हुई कार्रवाई

दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती, जगदलपुर, रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों में समिति प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक और अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई हैं।

🟠एफआईआर और सेवा समाप्ति के प्रमुख मामले

🔸️कबीरधाम: कुकदूर समिति प्रबंधक पर स्कंध कमी पर FIR

🔸️बिलासपुर: 920 बोरी धान की कमी पर FIR

🔸️महासमुंद: दो उपार्जन केंद्र प्रभारियों पर FIR

🔸️रायपुर: किसानों से अवैध वसूली पर कर्मचारी की सेवा समाप्त

🟠सरकार का सख्त संदेश

सरकार ने साफ कर दिया हैं,कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही,भ्रष्टाचार या किसानों के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं,कि निगरानी और जांच और तेज की जाए तथा दोषियों पर त्वरित कार्रवाई हो।इस बड़ी कार्रवाई के बाद प्रदेश भर के धान खरीदी केंद्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई हैं,और आने वाले दिनों में और भी सख्त कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!