संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,15जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए,जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की हैं। मुंगेली जिले में कस्टम मिलिंग में गंभीर अनियमितताओं के खुलासे के बाद 14 राइस मिलों को सील कर दिया गया हैं,जबकि 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया हैं। इस कार्रवाई से मिलर्स में हड़कंप मच गया हैं।
कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन और राज्य आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से, प्राप्त अलर्ट के आधार पर यह छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।
🟠कस्टम मिलिंग में ओवरलोडिंग और रिसायक्लिंग उजागर
जांच के दौरान कई राइस मिलों में ओवरलोडिंग, रिसायक्लिंग और कस्टम मिलिंग में गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। उपलेटा राइस मिल, नेशनल दाल मिल, वर्धमान मिलिंग इंडस्ट्रीज, जैन राइस इंडस्ट्रीज और नवकार दाल उद्योग में अनियमितता पाए जाने पर, 12,000 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया।वहीं, दीपक राइस इंडस्ट्रीज और दीपक मिलिंग इंडस्ट्रीज में 198 क्विंटल धान की कमी,जबकि एसएस फूड (लोरमी रोड) में 1761 क्विंटल से अधिक धान की कमी उजागर हुई।
🟠14 राइस मिलें सील, 19 पर कार्रवाई
जिला खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना ने बताया,कि अनियमितता पाए जाने पर छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश और मोटर वाहन अधिनियम के तहत 19 राइस मिलों पर कार्रवाई की जा रही हैं,जिनमें से 14 राइस मिलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया हैं।
🟠आईसीसीसी से रियल-टाइम निगरानी
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान उठाव और परिवहन की निगरानी के लिए शासन द्वारा आईसीसीसी कमांड सेंटर स्थापित किया गया हैं। इसके तहत—
🟠धान परिवहन वाहनों की जीपीएस से ट्रैकिंग
🔸️मार्ग परिवर्तन, ओवरलोडिंग और असामान्य ठहराव पर तत्काल अलर्ट
🔸️जिले की सीमाओं और चेक पोस्ट पर सख्त निगरानी
🔸️रात्रिकालीन गश्त और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच
जिला स्तर पर भी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से खरीदी,भंडारण और परिवहन की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही हैं।
🟠प्रशासन का सख्त संदेश
प्रशासन ने स्पष्ट किया हैं,कि धान खरीदी और कस्टम मिलिंग में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी मिलर्स और संबंधितों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ।












