Nexis News

मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 का भव्य समापन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की विकास से जुड़ी अहम घोषणाएं

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsराजा मोरध्वज की त्याग, धर्म और सत्यनिष्ठा की गौरवगाथा को,समर्पित मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 का समापन समारोह ऐतिहासिक गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि राजा मोरध्वज का जीवन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों का अमर प्रतीक है, जो आज भी समाज को सत्य,त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि आरंग की पावन भूमि त्रेता युग में प्रभु श्रीराम के चरण-स्पर्श से और द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों से अनुप्राणित रही हैं। उन्होंने बागेश्वर बाबा में विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और सतत विकास की कामना की।

🟠विकास से जुड़ी अहम घोषणाएं

समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने समोदा उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने एवं वहां पूर्णकालिक तहसीलदार की पदस्थापना की घोषणा की।

इसके साथ ही मोरध्वज महोत्सव के लिए दिए जाने वाले,शासकीय अनुदान को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में प्रस्तावित खेल परिसर सहित अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि राज्य सरकार “मोदी की गारंटी” के अनुरूप जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा,कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण राज्य सरकार की विकास नीति का प्रमुख आधार हैं। संवेदनशील शासन, त्वरित निर्णय और जनता से सीधा संवाद सरकार की पहचान हैं।

🟠सैंड आर्टिस्ट हेमचंद साहू सम्मानित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सैंड आर्टिस्ट श्री हेमचंद साहू को रेत से भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम एवं भगवान बागेश्वरनाथ की दिव्य आकृतियां उकेरने के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कलाकार की सृजनशीलता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा, कि ऐसी उत्कृष्ट कला छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाती हैं।

समापन अवसर पर जनप्रतिनिधियों, साधु-संतों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों की सहभागिता ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया। मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति को सफल और भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए प्रदेशवासियों को मोरध्वज महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव,स्वास्थ्य मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल,गुरु बालकदास साहेब,सांसद  विजय बघेल, बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्रकुमार साहू, मोतीलाल साहू, रोहित साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!