संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेस क्लब के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन में मिली सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रायपुर प्रेस क्लब भविष्य में भी जनहित से जुड़े मुद्दों को जिम्मेदारी, निष्पक्षता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रमुखता से उठाता रहेगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा सहित रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू तथा भूपेश जांगड़े उपस्थित रहे।












