संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,18जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही कालीचरण के निवास पर पहुँचकर,उनके पक्के आवास का निरीक्षण किया और परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री के अपने घर आगमन से हितग्राही एवं उनके परिजन भावविभोर हो उठे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्नेहपूर्ण वातावरण में परिवार से बातचीत करते हुए,उनकी दिनचर्या, आवश्यकताओं तथा पक्का आवास मिलने के बाद जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी ली। उन्होंने हितग्राही कालीचरण से आवास प्राप्ति से पूर्व के जीवन अनुभवों को भी विस्तार से जाना।
हितग्राही ने बताया,कि कच्चे मकान में रहने के दौरान बरसात, मौसम की मार, सुरक्षा की चिंता और सामाजिक असहजता जैसी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पक्का आवास मिलने से न केवल उनका जीवन सुरक्षित हुआ हैं, बल्कि आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मूल उद्देश्य यही हैं,कि प्रदेश का कोई भी पात्र परिवार आवास जैसी बुनियादी आवश्यकता से वंचित न रहे। पक्का घर केवल चार दीवारें और छत नहीं, बल्कि यह परिवार के लिए सुरक्षा, स्थायित्व और सम्मानजनक जीवन की मजबूत नींव हैं।
उन्होंने कहा,कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबके लिए आवास” के संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ ज़मीन पर उतार रही हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और पात्रता का विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं, ताकि वास्तविक हितग्राहियों तक लाभ पहुँचे और कोई भी पात्र परिवार छूटने न पाए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हितग्राही परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए,अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन संवेदनशीलता, ईमानदारी और तत्परता के साथ किया जाए, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो सके।












