संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,26जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
थाना रामानुजगंज क्षेत्र में बुलेट एवं अन्य मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी हैं। इसी क्रम में रामानुजगंज पुलिस ने एक और चलानी कार्रवाई करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक JH 03 P 2022 के चालक मोहम्मद अंसार पिता असलम अंसारी, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 8, रामानुजगंज को मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
जांच के दौरान वाहन में अवैध रूप से लगाए गए, मॉडिफाइड साइलेंसर की पुष्टि होने पर चालक के खिलाफ धारा 182(ए)(4) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा आरोपी से 5000 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया तथा मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त किया गया।
थाना प्रभारी रामानुजगंज ने बुलेट सहित अन्य मोटरसाइकिल चालकों को सख्त हिदायत दी हैं,कि वे अपने वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर हटाएं। भविष्य में इस तरह का उल्लंघन पाए जाने पर और भी कड़ी चलानी कार्रवाई की जाएगी।












