Nexis News

धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा : सील बंद पैकेट फाड़कर समिति में खपाने की साजिश, 300 बोरी अवैध धान जब्त

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,27जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsसरगुजा जिले के अंबिकापुर में धान खरीदी के दौरान एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया हैं। गांधीनगर क्षेत्र में अवैध और एक्सपायरी धान को दोबारा पैक कर सरकारी धान उपार्जन समिति में खपाने की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। जागरूक नागरिकों और प्रशासन की तत्परता से करीब 3 लाख 72 हजार रुपये मूल्य का 300 बोरी अवैध धान जब्त किया गया हैं।

🟠क्या हैं,पूरा मामला

घटना गांधीनगर के वार्ड क्रमांक-2 की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां सील बंद प्लास्टिक पैकेटों में रखे एक्सपायरी एवं अमानक धान को फाड़कर सामान्य बोरों में भरा जा रहा था। इसका उद्देश्य इस खराब धान को सिलफिली धान उपार्जन समिति में बेचकर सरकारी समर्थन मूल्य का लाभ उठाना था।

🟠सबूत मिटाने की कोशिश

मामले की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती हैं, कि आरोपी सबूत मिटाने के लिए पुराने प्लास्टिक पैकेटों को मौके पर ही आग के हवाले कर रहे थे, ताकि यह पता न चल सके कि धान एक्सपायरी पैकेटों से निकाला गया हैं।

🟠इंटक नेता और जागरूक नागरिकों ने किया भंडाफोड़

इस पूरे गोरखधंधे का खुलासा तब हुआ जब यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शील कुछ जागरूक नागरिकों के साथ मौके पर पहुंचे। संदिग्ध गतिविधियां देखकर उन्होंने तुरंत खाद्य विभाग को सूचना दी।

🟠आरोपियों की पहचान, जांच शुरू

सूचना मिलते ही फूड इंस्पेक्टर चित्रकांत ध्रुव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए, करीब 300 बोरी धान जब्त कर लिया।मौके पर सुभाषनगर स्कूल पारा निवासी केशव मंडल और ब्रिज किशोर सिंह को इस अवैध कृत्य में संलिप्त पाया गया हैं। अधिकारियों द्वारा पंचनामा तैयार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!