Nexis News

गणतंत्र दिवस पर मौत को दावत! तेज रफ्तार आईसर ट्रक ने कुनकुरी में मचाया आतंक, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

संदिली सिंह,कुनकुरी,छत्तीसगढ़,28जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsगणतंत्र दिवस की शाम जब पूरा कुनकुरी शहर देशभक्ति और उत्सव के माहौल में डूबा हुआ था, उसी दौरान एक लापरवाह आईसर ट्रक चालक ने शहर के बीचों-बीच तेज रफ्तार और बेखौफ अंदाज़ में वाहन दौड़ाकर लोगों की जान खतरे में डाल दी। यह घटना किसी बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते पुलिस की सक्रियता से अनहोनी टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक लापरवाहीपूर्वक तेज गति से वाहन चलाते हुए आगे बढ़ रहा था। इस दौरान दो लोग उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन कुनकुरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर कचहरी के पास ट्रक को पकड़ लिया।पकड़े जाने के बाद भी चालक का रवैया आपत्तिजनक बना रहा और वह पुलिस से भी उलझता नजर आया। इसके बाद पुलिस ट्रक सहित चालक को थाना लेकर पहुंची और पूछताछ की। ट्रक चालक की पहचान अरविन्द बड़ाइक, निवासी कुरडेग के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी मिलते ही ड्राइवर संघ के जिलाध्यक्ष फिरन राम यादव और जिला उपाध्यक्ष मुन्ना खान कुनकुरी थाना पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। जांच में स्पष्ट रूप से ट्रक चालक की गंभीर लापरवाही सामने आई।इस दौरान जिलाध्यक्ष फिरन राम यादव ने चालक को कड़ी फटकार लगाते हुए माफी मांगने और ड्राइवर संघ की बैठक बुलाकर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही।

वहीं जिला उपाध्यक्ष मुन्ना खान ने दो टूक चेतावनी देते हुए, कहा कि संघ निर्णय लेकर ऐसे लापरवाह चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई करेगा, ताकि भविष्य में कोई भी चालक इस तरह की गलती करने की हिम्मत न कर सके।कुनकुरी पुलिस ने मामले में ट्रक चालक पर ₹1000 (एक हजार रुपये) का चालान काटते हुए सख्त समझाइश दी और भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की चेतावनी देकर छोड़ा।

🟠सवाल यह हैं…

क्या राष्ट्रीय पर्व और त्योहारों के दिन भी ऐसे लापरवाह चालक सबक नहीं लेंगे?अगर समय रहते पुलिस सक्रिय न होती, तो बड़ा हादसा होना तय था।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!