Nexis News

स्कॉर्पियो में गौवंश तस्करी का खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार,6 मवेशी मुक्त

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,1फरवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

थाना कुसमी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, गौवंश तस्करी के मामले का खुलासा किया हैं। स्कॉर्पियो वाहन में क्रूरता पूर्वक गाय-बैलों को भरकर झारखंड ले जाए जा रहे,एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं,जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नवाडीहा बकाइन टोली निवासी मुकेश कुमार ने 30 जनवरी को थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी,कि 29 जनवरी की रात एक स्कॉर्पियो वाहन में गाय-बैलों को ठूंस-ठूंसकर वध हेतु बूचड़खाने ले जाया जा रहा हैं। सूचना पर ग्रामीणों ने बकाइन टोली रोड पर घेराबंदी की। देर रात करीब 1 बजे झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो (JH-01-AA-0959) को रोकने का प्रयास किया गया, तभी वाहन में सवार तीन व्यक्ति भागने लगे।

भागने के दौरान एक व्यक्ति गिर गया, जिसे पकड़ने पर उसने अपना नाम संजीव घासी, निवासी खिखिरपारा, कुसमी बताया। अन्य आरोपियों में ताहिर अंसारी, निवासी नवाडीहा की पहचान हुई, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।जांच में पाया गया कि स्कॉर्पियो वाहन में 6 नग गाय-बैल को मुंह और चारों पैर बांधकर अमानवीय तरीके से लोड किया गया था और उन्हें झारखंड के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से सभी मवेशियों को मुक्त कर वाहन सहित थाना परिसर लाया।

थाना कुसमी में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 11/2026, धारा 4, 6, 10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं। आरोपी संजीव घासी को 30 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय राजपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!