Nexis News

बलरामपुर में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन,प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,1फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

जिले में संचालित 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन आज जिला ऑडिटोरियम, साप्ताहिक बाजार बलरामपुर में आयोजित समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के निर्देशन में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चला।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का एवं उपाध्यक्ष दिलीप सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ यातायात प्रभारी  विमलेष कुमार देवांगन द्वारा माहभर चले सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत कर किया गया।सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिलेभर में हेलमेट, सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन न चलाने, नो हेलमेट-नो पेट्रोल, स्लोगन, निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, रील्स मेकिंग प्रतियोगिता तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने गोल्डन आवर की जानकारी देते हुए दुर्घटना के घायलों की समय पर मदद करने की अपील की और आम नागरिकों को गुड समेरिटन बनने के लिए प्रेरित किया। रील्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभम दास एवं टीम (बड़की महरी), द्वितीय देवराज सिंह एवं टीम तथा तृतीय स्थान छोटू छलिया एवं टीम को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंत में यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा नाबालिगों को वाहन न चलाने संबंधी संदेश दिया गया। समारोह का समापन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!